फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mohammad Alam died in Saudi Arabia information received after five months family wishes luck should be on Indi

Shahjahanpur: आलम की सउदी अरब में मौत, पांच महीने बाद मिली जानकारी, परिवार की इच्छा, नसीब हो वतन की मिट्टी

Sun, 16 Oct 2022 09:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Oct 2022 09:35 PM IST
सार

बीटेक पास मोहम्मद आलम 2013 से सऊदी अरब में नौकरी करने गए थे। उनको  पांच भाषाओं की जानकारी थी। कोरोना काल में आलम अपने घर आए थे। आठ महीने रुकने के बाद वापस चले गये थे। सऊदी अरब जाने से पहले उन्होंने भाई आफताब आलम से कहा था कि वह आखिरी बार नौकरी करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mohammad Alam died in Saudi Arabia information received after five months family wishes luck should be on Indi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चारखंभा निवासी मोहम्मद आलम (35) की सऊदी अरब के जद्दा में मौत हो गईं। उनकी मौत के पांच महीने के बाद परिजनों को खबर दी गई। मृतक का भाई डेढ़ महीने से अपने भाई का शव स्वदेश लाने के प्रयास के लिए जिले से लेकर लखनऊ तक चक्क्टर काट रहा है। मामले में एसपी ने भारतीय दूतावास से संपर्क साधा है।

विज्ञापन

बीटेक पास मोहम्मद आलम 2013 से सऊदी अरब में नौकरी करने गए थे। उनको  पांच भाषाओं की जानकारी थी। कोरोना काल में आलम अपने घर आए थे। आठ महीने रुकने के बाद वापस चले गये थे। सऊदी अरब जाने से पहले उन्होंने भाई आफताब आलम से कहा था कि वह आखिरी बार नौकरी करने जा रहे हैं। अब आएंगे तो वापस नहीं जाएंगे और यहीं पर कोई कारोबार कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 30 मार्च को सऊदी अरब में उनकी मौत हो गई। अहम बात यह है कि मोहम्मद आलम की मौत की खबर 30 अगस्त को एलआईयू के माध्यम से परिजनों को हुई। बेटे की मौत के बाद 85 वर्षीय मां मरियम और बड़े भाई आफताब का बुरा हाल है। परिजन चाहते हैं कि बेटे के शव को भारत की माटी में सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। इसी प्रयास में आफताब आलम करीब डेढ़ महीने से स्थानीय अधिकारियों समेत लखनऊ और दिल्ली तक दौड़ लगा चुके हैं। उन्हें कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे रहा।

विज्ञापन

आफताब आलम ने बताया कि बेटे के अंतिम दीदार के लिए उनकी मां बिलख रही हैं और अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं। आलम की पत्नी भी यही चाहती हैं कि शव यहां लाया जाए। हालांकि आलम का शव सऊदी अरब में मेडिकल सेंटर में रखा है। 


इस मामले में भारतीय दूतावास से संपर्क साधकर करीब एक महीने पहले चिट्ठी भेजी गई है। वहीं से प्रक्रिया में देरी हो रही है।  एस.आनंद, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed