फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modi, Sonia, Rahul and Akhilesh climbed in ration card

...और राशन कार्ड में चढ़ गए मोदी, सोनिया, राहुल और अखिलेश के नाम

Wed, 19 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही से ग्रामीण के राशन कार्ड में सोनिया, मोदी और अखिलेश समेत आठ राजनीतिज्ञों के नाम शामिल कर दिए गए। इसका खुलासा तब हुआ जब कार्ड धारक ने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव कबरा सलेमपुर निवासी प्रेमशंकर कश्यप ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उसके परिवार में चार ही लोग हैं जबकि तहसील प्रशासन की ओर से जारी राशन कार्ड में 10 यूनिट दर्शाए गए हैं, जिनमें आठ राजनेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सबसे पहले राहुल, मोदी, अखिलेश यादव, डिंपल, सोनिया, मुलायम, अमित और मोनिका के नाम हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके परिवार रजिस्टर में चार लोगों के ही नाम हैं। उन्होंने इस मामले में लापरवाही करने वाले के खिलाफ एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसडीएम रामशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed