{"_id":"5b537efe4f1c1b6e118b4f28","slug":"modi-slams-rahul-over-hugging","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास का कारण नहीं बता पाए और गले पड़ गए : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास का कारण नहीं बता पाए और गले पड़ गए : मोदी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शाहजहांपुर के रोजा में किसान कल्याण रैली में राहुल गांधी पर निशाना साधा। उनका नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि उनको पीएम की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है। शुक्रवार को पूरे देश ने संसद में देख लिया। हमने अविश्वास प्रस्ताव का कारण पूछा। कारण नहीं बता पाए तो वह सीधे गले ही पड़ गए।
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के बनाए जा रहे गठबंधन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष में एक दल नहीं बल्कि दल पर दल है। लेकिन जितना दलदल होगा कमल उतना ही खिलेगा। हमारी सरकार ने बिचौलियों और मुफ्तखोरों का धंधा बंद कर दिया है। इसलिए वह हमें हटाना चाहते हैं। मेरा गुनाह है कि मैं भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ डटकर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है। देश की जनता ने उनको भी मौका दिया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी है। पिछली सरकारों ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को दशकों लटकाए रखा। इससे देश के किसानों का बड़ा नुकसान हुआ। गेहूं, गन्ना और धान के विषय पर किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान को अगर पानी मिल जाए तो वह धरती से सोना उगा सकता है। केंद्र सरकार ने चार साल में गांव, गरीब और किसान के हक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
मोदी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है जब केंद्र सरकार ने 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 200 से लेकर 1800 रुपये तक का इजाफा किया है। किसानों को अब गन्ने के लागत मूल्य के ऊपर करीब 80 प्रतिशत सीधा लाभ मिलेगा। गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ाकर 275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। अब तक अधिक चीनी का उत्पादन होने पर गन्ना किसानों का भुगतान फंस जाता था। अब ऐसा न हो, हमारी सरकार ने गन्ना से सिर्फ चीनी नहीं बल्कि एथनॉल बनाने का निर्णय लिया है। इसको पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियां चलेंगी। चार साल में एथनॉल का उत्पादन चार गुना बढ़कर 160 करोड़ लीटर हो गया है, जो सिर्फ 40 हजार लीटर होता था। अब कोई पंजा विकास का धन नहीं खा रहा।
विज्ञापन
वह कौन सा पंजा था जो 85 पैसे खाता था
भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि वर्षों पहले एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं। पंचायत से लेकर संसद तक उनकी सरकार थी। वह कौन सा पंजा था जो एक रुपये में 85 पैसे खा रहा था। अब योजनाओं की राशि सीधे खातों में पहुंचती है। उनकी दुकानें बंद हो चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, बेघर गरीबों के लिए आवास, शौचालय निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे देश के लोगों को लाभ मिला है।
2022 तक नया भारत का संकल्प
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार 2022 तक नया भारत के संकल्प के साथ काम कर रही है। कई परियोजनाओं पर दोगुनी गति से काम चल रहा है। देश के हर घर को रोशन करने की योजना है। जिन लोगों ने 70 साल तक देश पर राज किया वह 18 हजार गांवों तक बिजली नहीं पहुंचा सके। किसानों के लिए देश में 80 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। संचालन नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने किया और आभार केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिंचाई मंत्री धर्मपाल, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा सहित सांसद विधायक आदि मौजूद रहे।