{"_id":"59a80e7c4f1c1bed278b49eb","slug":"modi-s-new-india-facing-unsafe-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के न्यू इंडिया में बढ़ा अराजकता का माहौल: जितिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के न्यू इंडिया में बढ़ा अराजकता का माहौल: जितिन
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को सुबह प्रसाद भवन स्थित आवास पर जन सामान्य के लोेगों से भेंटकर उनकी समस्याओं की सुनवाई की और उनका निस्तारण कराने को संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। बाद में शहर समेत विभिन्न तहसीलों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उन्होंने जिले में सियासी गतिविधियों का जायजा लिया और निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने पर जोर दिया। कांग्रेस नेता प्रसाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनता के प्रति संवेदनहीन हैं। जनता के सुख-दुख से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। इसके विपरीत देश-प्रदेश की एकता-अखंडता को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी न्यू इंडिया की बात कर रहे हैं, लेकिन यूपी समेत देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों में अराजकता का माहौल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हादसे और गंभीर घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रोकने के बजाय बदले की भावना से विपक्षी नेताओं पर कार्यवाही कर रही है। युवाओं को सुनहरे सपने दिखाकर भाजपा ने वोट ले लिए, लेकिन उनके रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी सरकारों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहें। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, राजीव सिंह, रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, कृष्ण विनोद मिश्रा, सुशील दीक्षित, विनीत त्रिपाठी, शरीफ उल्ला खां, मनोज शर्मा गोपाल, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, शहबाज खां, शब्बील हसन, विजय मिश्रा, शहबाज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन