{"_id":"61c76eb2602cf1301f385808","slug":"modern-technology-to-youth-power-shahjahanpur-news-bly470480218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजीव प्रसारण में छात्र-छात्राओं ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजीव प्रसारण में छात्र-छात्राओं ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखती छात्राएं
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इकाना स्टेडियम लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को 60 हजार मोबाइल और 40 हजार टैबलेट का वितरण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जीएफ कॉलेज में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में युवा शक्ति को टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम युवा शक्ति को आधुनिक तकनीक और विज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्राचार्य तथा शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। युवाओं का तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टैबलेट स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शिक्षकों/शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने देखा गया।
विज्ञापन
पुवायां। सावित्री देवी कन्या महाविद्यालय में मुख्यमंत्री का संबोधन छात्राओं ने सुनाया। कॉलेज में एलईडी पर मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने वाली छात्राओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाषण में रानी लक्ष्मीबाई का जिक्र करते हुए कहा कि 23 वर्ष की आयु ने रानी लक्ष्मीबाई स्वतंत्रता के लिए लड़ी थी, इससे उनको प्रेरणा मिली है कि गलत का हमेशा विरोध करना चाहिए। पुवायां जीटीआई के 20 छात्र-छात्राओं को भी लखनऊ में मोबाइल, टैबलेट दिए हैं। शेष छात्र, छात्राओं को जनपद स्तर पर ही मोबाइल, टैबलेट देने की व्यवस्था की जाएगी। छात्राओं ने कहा कि स्मार्ट फोन और टैबलेट से उनको पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। संवाद

जीएफ कॉलेज में सजीव प्रसारण देखते छात्र-छात्राएं- फोटो : SHAHJAHANPUR