फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC election yesterday , in every booth CCTV JD

एमएलसी चुनाव कल, हर बूथ सीसीटीवी की जद में

Wed, 02 Mar 2016 12:22 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट पर चुनाव के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिले के सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुवायां और बंडा के बूथ वेबकैम की निगरानी में होंगे। पोलिंग पार्टियां बुधवार को सुबह नौ बजे जिला निर्वाचन कार्यालय से रवाना होंगी। इन पार्टियों के साथ कैमरा मैन और पुलिस फोर्स भी रहेगी।

विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में पीठासीन अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष हिदायत दी गई है कि कैमरों के काम करने की प्रक्रिया पहले चेक कर लें क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि मतदान के वक्त कैमरे काम न करें। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कालेज मेें इकट्ठे होकर बैलेट बाक्स जमा कराएंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को माइक्रो आब्जर्वर अपने वाहन से ले जाने और मतदान के दौरान बूथ से दो सौ मीटर के दायरे में लगाई गई प्रचार सामग्री सख्ती से हटाने का निर्देश दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम पीके श्रीवास्तव, प्रशिक्षक जसपाल सिंह आदि प्रशिक्षण में शामिल रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000

सहायकों वाले वोटर के लिए नियम
प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समझाया कि निरक्षर, नेत्रहीन और शारीरिक रूप से अक्षम जिन मतदाताओं को वोट डालने के लिए सहायक स्वीकृत किए गए हैं। उनके नाम संबंधित बूथ की मतदाता सूची में इंगित कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे मतदाताओं को तभी वोट डालने दें, जब वे अपने सहायक का मूल अनुमति पत्र, मतदाता परिचय पत्र और सहायक का मतदाता परिचय दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000000000000000000000000
विकास भवन में खुला चुनाव नियंत्रण कक्ष
विधान परिषद चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले मतदान से  संबंधित सूचनाएं और शिकायतें संकलित करने के लिए विकास भवन के जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में चुनाव नियंत्रण कक्ष खोल दिया गया है। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है जबकि अपर संख्या अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा उनके सहायक होंगे। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05842-231031 पर मतदान संबंधी कोई भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed