{"_id":"5e3481038ebc3e4b03183859","slug":"mla-warning-shahjahanpur-news-bly394108416","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की परेशानी पर पूर्व विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की परेशानी पर पूर्व विधायक ने प्रशासन को दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने शनिवार सुबह गढ़िया रंगीन गोगेपुर मार्ग के तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं प्रशासन ने धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।
पूर्व विधायक का कहना है कि यहां के मुख्य मार्ग और पिपरथरा गांव के पुल निर्माण की उनकी मांग है। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से सड़क जर्जर है। वर्ष 2010-11 में आई बाढ़ से गांव पिपरथरा में बना पुल बह गया था और सड़क कट गई थी। वहां स्थिति आज तक वैसी ही बनी हुई है। एसडीएम सौरभ गंगवार ने बताया कि अभी धरना प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। जबकि पूर्व विधायक राजेश यादव का कहना है कि अनुमति नहीं मिल पाई है लेकिन शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ वह शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे।