फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA Rajesh Czech farmers share

विधायक राजेश ने किसानों को बांटे चेक

Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
जैतीपुर (शाहजहांपुर)
जैतीपुर (शाहजहांपुर) Updated Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
MLA Rajesh Czech farmers share
बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल के मुआवजे को तहसील प्रशासन ने थाना प्रांगण में शनिवार को कैंप लगाकर किसानों को सपा विधायक राजेश यादव और एसडीएम पदम सिंह ने चेक वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर, अगरोली, अवा, मदरूआ, नदैया रामपुर, कटहा, जुझारपुर, मडुरिया, मडोरा, भरई, मलरिया, शाहबाद आदि गांव के किसान चेक लेने की उम्मीद में थाने के आसपास जमा होने लगे। दोपहर में जब विधायक राजेश यादव की गाड़ी दिखाई दी तो किसानों के चेहरे खिल उठे। उनके साथ एसडीएम पदम सिंह ने पीड़ित किसानों को राहत चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार हर मौके पर किसानों के साथ है। कुदरत के कहर से गेहूं आदि की फसल बरबाद हो गई। बिना भेदभाव के सरकार चेक वितरण कर रही है। सभीे  पात्र लोगों को मुआवजा दिया जायेगा। कैंप में 1124 किसानों को 15 लाख की धनराशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दफेदार सिंह यादव, गयाराम यादव, मुन्ना सिंह कुशवाहा, सोनपाल मौर्य,शरद यादव,नेकपाल यादव, नन्हे सिंह यादव, शिव सिंह, अरविंद, नरेंद्र कुमार, महेश, धर्मेद्र, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed