{"_id":"6133cf978ebc3e88b87e1c63","slug":"mixing-in-milk-shahjahanpur-news-bly458558732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की नांद में भरा पानी दूध में मिलाते पकड़ा गया दूधिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की नांद में भरा पानी दूध में मिलाते पकड़ा गया दूधिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बक्सरिया मोहल्ले की एक गली में जानवरों की नांद में भरा पानी दूध के कंटेनर में मिला
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) दूध में मिलावट के मामले अक्सर पकड़ता है, लेकिन दूध विक्रेता जन स्वास्थ्य से इस हद तक खिलवाड़ कर रहे हैं कि उन्हें दूध में मिलाने वाले पानी की शुद्धता की भी परवाह नहीं है। शनिवार दोपहर चारखंभा के पास एक गली में कुछ लोगों ने एक दूधिया को पशुओं की नांद में भरा पानी दूध के कंटेनर में मिलाते देख लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एफएसडीए के अधिकारी ने उसे चौक कोतवाली पुलिस को सौंपकर तहरीर दी है।
चारखंभा के पास मोहल्ला बक्सरिया की गली में दूध देने वाले दूधिया ने साइकिल खड़ी कर उस पर टंगे कंटेनर में पशुओं की नांद से पानी भरना शुरू कर दिया। उसकी इस हरकत को वहां खड़े लोगों ने देखकर उसे टोका तो वह साइकिल उठाकर भागने लगा। लोगों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा को फोन पर सूचित किया। उन्होंने सीएफएसओ शर्मा और एफएसओ को मौके पर भेजा।
अधिकारियों ने दूधिया के कंटेनर से दूध का नमूना सील करने के साथ उससे पूछताछ की, लेकिन वह नाम-पता बताने से कन्नी काटने लगा। काफी देर बाद उसने अपना नाम प्रदीप पुत्र आकाश बताते हुए कहा कि वह सिंधौली क्षेत्र के गांव दौलतपुर का रहने वाला है। मोहल्ले वालों का कहना था कि उसे वह लोग रफ्फन के नाम से जानते हैं, लेकिन उसके पते की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सीएफओ ने 112 नंबर डॉयल कर पुलिस बुला ली। अभिहीत अधिकारी के अनुसार नांद से पानी मिलाते पकड़े गए दूध विक्रेता के पास उसके नाम-पते का कोई साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उसे पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर में पुलिस से उसके वास्तविक नाम-पते का सुराग लगाकर सूचित करने का अनुरोध किया है।