फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mission Indradhanush: The first phase will start from March 7

सात मार्च से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण

Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mission Indradhanush: The first phase will start from March 7
शाहजहांपुर। दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण अभियान का पहला चरण सात मार्च से शुरू होगा। मिशन इंद्रधनुष में लगभग 28 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही आठ हजार गर्भवती महिलाओं को भी प्रतिरक्षित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल स्थित कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 4.0 तीन चरणों में शुरू होगा। सात मार्च से शुरू होने वाले पहले चरण में 668 स्वास्थ्य कार्यकर्ता 2575 टीकाकरण सत्र आयोजित करेंगे। इसमें दो वर्ष तक के 28 हजार, 480 बच्चों और आठ हजार 29 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। टीकाकरण से भविष्य में होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पहला चरण 13 मार्च तक चलेगा। इस दौरान नियमित टीकाकरण से किसी भी कारणवश वंचित रहने वाले बच्चों और गर्भवती की सूची आशा कार्यकर्ता सर्वे के बाद तैयार कर चुकी हैं। उन्हीं वंचित लाभार्थियों को मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तहत टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा दो मई से शुरू होगा। वहीं दूसरी तरफ धर्मगुरु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा, एसीएमओ डॉ. कुमार गुंजन, हुदा जेहरा, किशन मोहन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed