फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missing teacher found, teacher leader away from police grip

लापता शिक्षिका बरामद, शिक्षक नेता पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Missing teacher found, teacher leader away from police grip
तिलहर। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित शिक्षिका को तलाश कर लिया है। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी शिक्षक नेता अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल की प्रबंधक के पति शिक्षक नेता पर एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से दुष्कर्म और अपहरण करने का आरोप लगाया था। 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी के निर्देश पर एसओजी सहित पुलिस की चार टीम शिक्षक नेता और लापता शिक्षिका की तलाश में लगाई गईं थीं। बृहस्पतिवार को लापता शिक्षिका की लोकेशन दिल्ली एनसीआर में होने पर पुलिस वहां पहुंची। तब तक शिक्षिका वहां से निकल चुकी थी। पुलिस वहां से लौट आई। बाद में शिक्षिका की लोकेशन हरिद्वार मिली। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद पीड़िता को शाहजहांपुर के हथौड़ा चौराहा पर तलाश कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका अपने एक मित्र के साथ दिल्ली चली गई थी। इसके बाद हरिद्वार गई और वहां से गोला गोकर्णनाथ निकल गई। मित्र उसे लेकर शनिवार को मोहम्मदी आया और वहां उसे छोड़ गया। इसके बाद शिक्षिका ने अपने पिता को कॉल की। बाद में पुलिस ने उसे शाहजहांपुर के हथौड़ा चौराहा पर रोक लिया। शिक्षिका से पूछताछ की गई। अभी उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अदालत में बयान होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शिक्षक नेता का भी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed