फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   missing student murder

बीस दिन से लापता युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
missing student murder
सेहरामऊ दक्षिणी। सुबह दरवाजे पर पर्ची मिलने के बाद बीस दिन से लापता छात्र का सड़ा गला शव गांव के पास ही झाड़ियों से बरामद हुआ। शव का काफी हिस्सा जानवर नोंचकर खा गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों से 250 रुपये की चोरी को लेकर मृतक का विवाद हुआ था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नोसिया के मजरा गौंटिया निवासी प्रतिपाल का 18 वर्षीय पुत्र मान सिंह 18 जनवरी की सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच के लिए गया था। इसके बाद देर शाम तक मान सिंह घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। मगर मान सिंह का कहीं पता नहीं चला तो परिजन ने थाना पुलिस को सूचना दी। दस दिन बाद पिता की ओर से गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस ने मान सिंह की तलाश शुरू कर दी। पिता प्रतिपाल के अनुसार शनिवार को सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर गत्ते का एक टुकड़ा पड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि मान सिंह की लाश गांव के बाहर सरनाम के बाग के पास झाड़ियों में पड़ी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो मान सिंह का झाड़ियों में क्षत-विक्षत शव पड़ा था। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मान सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा और गांव में ही स्थित कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन

250 रुपये की चोरी का था विवाद
मृतक के पिता प्रतिपाल ने बताया कि 17 जनवरी की शाम गांव के कुछ लोगों ने उनके बेटे पर 250 रुपये की चोरी का आरोप लगाया था। इस पर विवाद होने पर उन लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन पुराना होने की वजह से शव काफी सड़ गया था इसलिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि उसकी हत्या की गई या उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - नीरज सिंह, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed