{"_id":"615370e98ebc3e05485922ff","slug":"missing-child-found-shahjahanpur-news-bly4611911149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से छूटे बालक को लोगों ने पिता, मां से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से छूटे बालक को लोगों ने पिता, मां से मिलवाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार में अपने माता-पिता से बिछड़ा बालक मोनू। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। कस्बे में खाने की चीज लेने के लिए बस से उतरा एक बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। बस आगे निकल गई और वह वहीं रह गया। बाद में लोगों ने पुलिस की मदद से बस को 15 किमी दूर मैलानी में रुकवाकर बच्चे को उसके माता-पिता को सौंपा।
मंगलवार को जनपद हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव मझला पारा निवासी जानकी प्रसाद पत्नी सुमन और छह वर्षीय पुत्र मोनू के साथ रिश्तेदारी में पलिया जा रहे थे। बस खुटार के तिकुनियां चौराहे पर रुकी तो जानकी प्रसाद और सुमन सो रहे थे, तभी मोनू खाने के लिए कुछ सामान लेने बस से उतर गया। इस कारण मोनू के उतरने का पता उसके माता-पिता को नहीं चल सका। बस मैलानी की ओर चली गई।
मैलानी रोड पर मोनू को रोता देखकर शिव गैस एजेंसी मालिक विवेक वर्मा ने उससे जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मैलानी पुलिस को सूचना देकर बस रुकवाई और बाद में विवेक वर्मा मोनू को लेकर मैलानी गए और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया।