{"_id":"5d3bc50743a0e609ca479a29b9b779a0","slug":"mishra-s-son-and-daughter-both-school-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रा जी के स्कूल के बेटा-बेटी दोनों टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रा जी के स्कूल के बेटा-बेटी दोनों टॉपर
शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि बच्चे अपने से बड़ों से ही सीखते हैं। इसलिए बड़ों को वह सीख देनी चाहिए, जो उनसे छोटे अमल में ला सकें। ऐसा ही कुछ यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार देखने को मिला। पंडित रघुवर दयाल मिश्र इंटर कॉलेज चिलौआ के जिस छात्र ने इंटर की परीक्षा में इस बार टॉप किया है, उसी की छोटी बहन ने हाई स्कूल में जिला टॉप कर एकबार फिर इतिहास दर्ज किया है।
वर्ष 2013 की बोर्ड परीक्षा में इसी कॉलेज के छात्र अंशुल मिश्रा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला और बरेली मंडल में तीसरा स्थान पाया था। उस समय अंशुल का छोटा भाई किशन मिश्रा हाई स्कूल का परीक्षार्थी था, किशन ने 92.5 फीसदी अंक लेकर तब जिले में पहला और बरेली मंडल में दूसरा स्थान हासिल किया था। वर्ष 2015 में इंटर बोर्ड परीक्षा में इस बार किशन शामिल हुए तो उन्होंने रिकार्ड 95.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने बड़े भाई का रिकार्ड ध्वस्त कर डाला।
अंशुल-किशन की छोटी बहन प्रतीक्षा देवी ने इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में दोनों भाइयों का रिकार्ड तोड़ डाला। प्रतीक्षा ने मुन्नी देवी कन्या इंटर कॉलेज चिलौआ से हाई स्कूल की परीक्षा दी थी, इसमें उन्होंने रिकार्ड 600 में से 568 अंक लाकर (94.6 प्रतिशत) भाई अंशुल-किशन को काफी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
तहसील जलालाबाद के गांव चिलौआ निवासी आदित्य कुमार मिश्र और गृहिणी मंजू मिश्रा की ही ये तीनाें होनहार संतानें हैं। आदित्य मिश्र परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं, लेकिन चिलौआ में पंडित रघुवर दयाल मिश्र इंटर कॉलेज और मुन्नी देवी कन्या इंटर कॉलेज इन्हीं के हैं। दोनों बेटों के सेंटर दूसरे स्कूल में ही पड़े थे, लेकिन बेटी प्रतीक्षा का स्वकेंद्र ही था। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य क्रमश: वाजिद अली और साधना शुक्ला हैं। आदित्य मिश्र का बड़ा बेटा अंशुल चेन्नई में बीटेक कर रहा है, जबकि छोटा किशन देहरादून में एनडीए की कोचिंग ले रहा है।