फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   misdeed with Elderly woman accused arrested

शर्मसार हुआ शाहजहांपुर: 70 साल की बुजुर्ग को घर से उठा ले गया दरिंदा, फिर किया दुष्कर्म, सुबह खेत में बेहोश मिली महिला

Wed, 04 May 2022 07:35 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 May 2022 07:35 PM IST
सार

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालत गंभीर होने के कारण बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
misdeed with Elderly woman accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार रात मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने के कारण बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी रजनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला मंगलवार रात अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके बेटे उसे रातभर ढूंढ़ते रहे लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार सुबह पांच बजे बुजुर्ग महिला एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली। साड़ी खून से लथपथ थी। महिला के बेटों ने पास से ही आरोपी रजनेश को पकड़ लिया। उसके कपड़ों पर भी खून के निशान थे।

विज्ञापन

आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूली है। आरोपी रात में महिला को घर से उठाकर खेत में ले गया था जहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेटे ने मिर्जापुर थाने की पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को इलाज के लिए जरीनपुर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed