फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Miscreants looted cash from liquor salesman in Shahjahanpur

Shahjahanpur: शराब सेल्समैन से सरेशाम तीन लाख 77 हजार रुपये की लूट, बाइक सवारों ने की वारदात

Sat, 25 Nov 2023 10:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर शराब सेल्समैन से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Miscreants looted cash from liquor salesman in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में मेजबान होटल के पीछे शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन से तीन लाख 77 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों को पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन


निगोही के विशाल जायसवाल कलान में शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे वह रोजा थाना क्षेत्र में कलेक्शन सेंटर पर आए थे। मेजबान होटल के पीछे बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने का प्रयास किया। बताते हैं कि असलाह दिखाने पर विशाल ने बैग छोड़ दिया। इसे लेकर बाइक सवार लुटेरे भाग गए। लूट के बाद विशाल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। 

विज्ञापन

बदमाशों का नहीं लगा सुराग 
सूचना पर रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया। विशाल जायसवाल ने बताया कि बैग में तीन लाख 77 हजार रुपये रखे थे जिसे वह कलेक्शन सेंटर पर जमा करने के लिए लाए थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाश किए हैं। इसमें छीना-झपटी होते दिखाई दे रही है।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि शराब सेल्समैन से बैग छीनकर बाइक सवार ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed