{"_id":"64904cfb9884a51b3e0b0974","slug":"minor-thieves-steal-fake-jewelry-from-woman-purse-2023-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असली समझ चुराए नकली जेवर: शादी में चोरों पर भारी पड़ी महिला की होशियारी, तीन नाबालिग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली समझ चुराए नकली जेवर: शादी में चोरों पर भारी पड़ी महिला की होशियारी, तीन नाबालिग दबोचे
Mon, 19 Jun 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:12 PM IST
सार
शादी समारोह में घुसे नाबालिग चोरों पर महिला की होशियारी भारी पड़ गई। चोरों ने असली जेवर समझ महिला के पर्स में नकली जेवर चोरी कर लिए। पता चलने दूसरी चोरी करने के फिराक थे, तभी बरातियों ने तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में शादी समारोह के दौरान चोरों ने महिला के पर्स से आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शक होने पर लोगों ने तीनों लड़कों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। तीनों नाबालिग हैं। उनके पास से आभूषण और मोबाइल बरामद हो गया है। पर्स में रखे आभूषण नकली थे। पुलिस ने आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव पुरेना निवासी कन्हैयालाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि उनके नाती की 18 जून को शादी थी। बरात पुवायां के गांधी पार्क में आनी थी। 19 जून की सुबह चार बजे फेरे पड़ने के समय उन्होंने पास में अपना पर्स रख दिया और किसी काम से चली गईं। उन्होंने पर्स में तीन जोड़ी नकली बिछिया व अन्य आभूषण और मोबाइल रखा था। वापस आने पर देखा तो पर्स में बिछिया व अन्य आभूषण और मोबाइल नहीं था।
विज्ञापन
बरातियों ने तीनों को पकड़ा
शक होने पर पार्क में मौजूद तीन लड़कों को पकड़ा तो उनके पास से मोबाइल और आभूषण बरामद हो गए। बरातियों ने तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे चोरी की नीयत से बरात में आए थे और मौका पाकर असली समझकर नकली आभूषण के साथ मोबाइल चोरी कर लिया।ये भी पढ़ें- सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल
पकड़े गए आरोपी 14 से 17 वर्ष के हैं। दो आरोपी कस्बे के और एक पास के गांव का रहने वाला है। बरात में शाामिल लोग तीनों किशोरों को थाने ले गए। विमला देवी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को किशोर न्यायालय बरेली भेजा गया।