{"_id":"57c6fb8b4f1c1b3c362cb200","slug":"minister-will-go-every-tahsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बार अलग तहसील में डेरा डालेंगी केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बार अलग तहसील में डेरा डालेंगी केंद्रीय मंत्री
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार में बड़ी उम्र के सदस्यों, रिश्तेदारों या परिचितों द्वारा यौन से लेकर अन्य तरह के किए जाने वाले उत्पीड़न पर अब बच्चों या किशोरों को अंदर ही अंदर घुटना नहीं पड़ेगा, बल्कि अब वे सीधे इस संबंध में अपनी शिकायत गोपनीय तौर पर सीधे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को ई-मेल से कर सकेंगे। इसके लिए मंत्रालय ने ई-बाक्स सेवा शुरू की है। इस मंत्रालय की केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने बुधवार को शाहजहांपुर में मीडिया से अनौपचारिक भेंट में इसका खुलासा किया। साथ ही आज से महिला उत्पीड़न के मामले में अब पीड़ित के सिंगल सीटर सिस्टम शुरू हुआ है, जिसके तहत एक ही स्थान पर पीड़ित को सभी सुविधाएं मुहैया होंगी।
उन्होंने कहा कि जिले की जनता की समस्या सुनने एवं उन्हें प्रभावी ढंग से निस्तारित कराने के लिए अब से हर माह अलग-अलग तहसील में बैठने एवं आसपास के गांवों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जाने के लिए निरीक्षण करने की घोषणा की। बताया कि जिले में प्रस्तावित सात पुलों के निर्माण में से पांच को स्वीकृत केंद्रीय स्तर पर मिल चुकी है। मदनापुर के पास बुधवाना से परौर के लिए रामगंगा पर पुल भी स्वीकृत हो चुका है। पुल के बनने से 10 किमी में बुधवाना से परौर की दूरी कम समय में तय होगी, अभी 40 किमी का सफर तय करना पड़ता है। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सक्लेटर (स्वचालित सीढ़ी) का काम जल्द ही शुरू हो रहा है एवं स्टेशन पर जिले के तीन क्रांतिकारियों की सचित्र गाथा अंकित कराने पर भी रेल मंत्रालय से काम हो रहा है।
रोजा में रेल मंत्रालय से डीजल लोको शेड स्वीकृत हुआ है। बुधवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से जिले के विकास संबंधी सुझाव मांगे और क्षेत्र की समस्याओं संबंधी इनपुट जुटाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया, भाजपा नगर विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता, रामबरन सिंह, सूरज तिवारी, पंकेश मिश्रा, नरेश पांचाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सपा-बसपा का
चरित्र एक जैसाशाहजहांपुर। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर आम जनता से मिलने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि सपा और बसपा का चरित्र एक जैसा है। सपा के शासन काल में आम जन असुरक्षित महसूस कर रहा है एवं हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं से दहशत का माहौल है। दूसरी ओर बसपा में भगदड़ है और उसके बड़े-बड़े नेता दल छोड़ रहे हैं एवं उसके प्रतिबद्ध वोटरों में हताशा है कि चुनाव में उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया जाता। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा में भाजपा उत्तर प्रदेश को एक सक्षम और पारदर्शी सरकार देने के वादे से उतरेगी जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं।