{"_id":"5e6fd1cb8ebc3ea4f2499045","slug":"minister-visit-in-district-hospital-shahjahanpur-news-bly399773592","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री को अच्छा-अच्छा दिखाया, पर मेडिकल वेस्ट नहीं हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री को अच्छा-अच्छा दिखाया, पर मेडिकल वेस्ट नहीं हटाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में तैयारियों का जायजा लिया तो सबकुछ ठीक-ठाक मिला। मगर अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं बदहाल पड़ी थीं। अस्पताल में पीएनसी वार्ड के पास पड़ा मेडिकल बेस्ट भी रोजाना की तरह बिखरा पड़ा था। जिला महिला अस्पताल के गेट पर भी गंदगी पड़ी थी और कॉलोनी में भी जलभराव के साथ ही नालियां चोक पड़ी थीं।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को अलग रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसका प्रभारी मंत्री कपिल देव को निरीक्षण करना था। इसलिए यहां पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गईं थीं। दोपहर 1:11 बजे प्रभारी मंत्री अस्पताल गेट से सीधे आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। यहां डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार, डॉ. एमएल अग्रवाल आदि पहले से मौजूद थे। प्रभारी मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा भी थे। सभी लोग मास्क लगाकर और पैरों में शू कवर पहनकर वार्ड के अंदर पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना वार्ड, वेंटीलेटर कक्ष, चेंजिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्हें व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखाई दी। यहां निरीक्षण के बाद वह लौट गए।
अन्य व्यवस्थाएं पहले जैसी ही बदहाल
दूसरी ओर अस्पताल के अंदर पीएनसी वार्ड केे पास बनाए गए स्टोर रूम में खुले में मेडिकल वेेस्ट पड़ा हुआ था। जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग के पास नाली में भी गंदगी पड़ी थी। आवासीय कॉलोनी में भी जलभराव और नालियां चोक थीं। इस तरफ न तो प्रभारी मंत्री ने रुख किया और न ही अधिकारियों ने भी उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत महसूस की।
विज्ञापन
कोराना वायरस वार्ड में बनाई गई 15 डॉक्टरों की टीम
कोराना वायरस वार्ड में 19 बेड डाले गए हैं। यहां 15 डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है, जो कोराना वायरस संक्रमित मरीज का उपचार करेगी। इस टीम में फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. विवेक वर्मा, चेस्ट फीजिशियन डॉ. अंकिता वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश, पैथोलॉजिस्ट डॉ. श्वेतांक गोयल, डॉ. घनश्याम, जूनियर रेजिडेंट डॉ. रोहितपाल, डॉ. मंजुला न्यूटन, डॉ. प्रतिभा राठौर, स्टाफ नर्स एलवीना जॉन, आरबी दास, रेखा देवी प्रथम, मेल स्टाफ नर्स सचिन कटियार, फार्मासिस्ट संदीप गुप्ता, वार्ड ब्वाय मो. शबाब को शामिल किया गया है।
कोरोना वायरस को काफी गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों, जिला अधिकारियों, सीएमओ से वार्ता की है। इसको लेकर अलर्ट किया है। कोरोना के मद्देनजर यहां जिला अस्पताल मेें आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं की गईं हैं। फिर भी कहीं कोई कमी न रह जाए, इसलिए जांच के लिए बारीकी से निरीक्षण किया गया है। प्रदेश में कोरोना की संभावनाएं कम हैं। कोरोना को लेकर हमें घबराना नहीं है। सावधान रहना है। - कपिलदेव अग्रवाल, प्रभारी मंत्री
यदि बीमारी को छिपाया तो होगी एफआईआर
प्रभारी मंत्री ने एक सवाल के जबाव में कहा कि यदि कोई कोरोना संक्रमित है और बीमारी को छिपाता है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि यह आम लोगों की सुरक्षा और उसकी खुद की सुरक्षा का सवाल है।