फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister Nitin Spaiyon taught lessons of unity

राज्यमंत्री नितिन ने सपाइयों को पढ़ाया एकता का पाठ

Fri, 01 Jan 2016 10:59 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 01 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Minister Nitin Spaiyon taught lessons of unity
समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जिला प्रभारी नामित किए गए प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को सुबह यहां आकर चुनाव में उम्मीदवारी के मुद्दे पर अपनी-अपनी ढपली बजा रहे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्हें सपा प्रत्याशी नीतू सिंह को जिताने के लिए जी-जान से जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उनकी सीख का असर प्रत्याशी के नामांकन में भी देखने को मिला। पार्टी के जो महत्वपूर्ण चेहरे प्रत्याशी को लेकर दो दिन पहले तक एकमत नहीं दिख रहे थे, वे कलक्ट्रेट में नीतू सिंह के साथ खड़े नजर आए। बाद में अमर उजाला से हुई बातचीत में राज्यमंत्री अग्रवाल ने दावा किया कि सपा सरकार के जनहित के कामों की बदौलत प्रत्याशी नीतू सिंह भारी अंतर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी।
विज्ञापन

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कामों के बल पर जनता का जो विश्वास जीता, उसका प्रतिफल चुनाव में जीत के तौर पर मिलना तय है। यहां आकर उन्होंने देखा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सामान्य कार्यकर्ता से लेकर पूर्व सांसद और मौजूदा जनप्रतिनिधि एक साथ खड़े हैं। जन सामान्य के लोगों में भी पार्टी के प्रति काफी भरोसा है और इसे कायम रखने में सपा कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभ में राज्यमंत्री अग्रवाल का यहां पहुंचने पर लोनिवि के अतिथि गृह में जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह, प्रत्याशी के पति एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, रिजवान अहमद, पंकज वर्मा सर्राफ, हफीज अहमद अंसारी आदि शामिल रहे।

इससे पूर्व, जनपद आगमन पर राज्यमंत्री का अग्रवाल समाज के लोगों ने उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में केरूगंज चौराहे पर बुके भेंट कर और 11 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहां राज्यमंत्री की अगवानी को मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed