फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   migrate workers reached form hariyana

हरियाणा से प्रवासी मजदूरों का पहला जत्था पहुंचा

Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
migrate workers reached form hariyana
तिलहर (शाहजहांपुर)। लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे जिले के प्रवासी मजदूरों की घर वापसी रविवार शाम से शुरू हो गई। पहले जत्थे में सात बसों से करीब 218 श्रमिक यहां पहुंचे। उन्हें सीधे वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें 14 दिन क्वारंटीन मेें रखने के लिए उनके तहसील क्षेत्र के शेल्टर होम में भिजवाया।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के कारण दूसरे प्रदेशों में फंसे सभी मजदूरों को वापस बुलाने की घोषणा की थी। शुरुआत मेें हरियाणा से प्रवासी मजदूर बुलाए जा रहे हैं। रविवार को पहले दिन रात आठ बजे तक आठ बसों से 218 श्रमिक वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इनके वहां पहुंचने से पहले ही एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम, तिलहर के एसडीएम सौरभ गंगवार, तहसीलदार राकेश सिंह, सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. रोहिताश, सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कमरुज्जमा समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद थी।
विज्ञापन

अलग-अलग हुई स्क्रीनिंग
मेडिकल कॉलेज में तिलहर, सदर, पुवायां, जलालाबाद एवं कलान क्षेत्र की तहसीलवार अलग-अलग टेबल लगाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य टीमें बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य जांच कर रही हैं। मेडिकल कॉलेज के गेट सैनिटाइज कर मजदूरों को अंदर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से जिले में 586 मजदूर आने की सूचना मिली है। पहले जत्थे मेें वहां से 218 प्रवासी मजदूर लाए गए हैं और यह सिलसिला सोमवार तक जारी रहेगा। सभी को जांच के बाद उनकी तहसीलों मेें बनाए गए शेल्टर होम में भेजा जा रहा है। पहले चरण में आए ज्यादातर मजदूर पुवायां क्षेत्र के हैं। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद ही इन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
- रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
38 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 33 सैंपल लिए गए
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज में 33 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए गए, जिनकों जांच के लिए भेज दिया गया है। तीन दिन पहले भेजे गए सैंपलों में 38 की रिपोर्ट आ गई है, जोकि निगेटिव है। अब तक 521 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
बंडा पहुंचे 45 श्रमिक, 15 के सैंपल जांच को भेजे
बंडा (शाहजहांपुर)। प्रदेश के साथ बाहर के जिलों से आने वाले 45 श्रमिक बड़ा पहुंचे तो सरकारी अस्पताल में उनकी जांच की गई। इसमें से 15 श्रमिकों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
बंडा के सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया रविवार को दूसरे प्रदेश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों से काम कर घर लौटे 45 मजदूर सरकारी अस्पताल में जांच कराने आए थे। इसमें से जो दूसरे प्रदेशों से आये 15 श्रमिकों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। शेष 30 श्रमिकों की जांच के बाद गांव के स्कूलों में क्वारंटीन करने को कहा गया है।

हरियाणा से आए दो लोगों को कोरोना जांच के जिला अस्पताल भेजा
जैतीपुर। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि बरी प्रसिद्धपुर ग्राम के दो व्यक्ति जो हरियाणा से आए थे उनको कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं ग्राम शिकारपुर भिटारा के चार लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जो हरियाणा से रविवार को ही आए हैं उन्हें सोमवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। शनिवार को जांच के लिए भेजे गए जैतीपुर ब्लॉक के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनको होम क्वारंटीन किया गया है। ब्लॉक रैपिड रिस्पांस टीम में डॉ. फहीम, जयनाथ, तनवीर अहमद, प्रेम सिंह, डॉ शरद, दिनेश कुमार, राजीव राणा, गढ़िया रंगीन थाना इंचार्ज राजेश बाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed