फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mid - day meal making Performance Against

मिड-डे मील बनाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mid - day meal making Performance Against
ग्रीष्मावकाश में विद्यालय खोलकर मिड-डे मील वितरण करने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तलेे शिक्षकों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मिड डे मील तैयार कराने का बहिष्कार किया। इसके साथ ही सभी गैर शैक्षणिक कार्य न कराने की मांग की। इससे संबंधित मांगपत्र डीएम को देकर समस्या निस्तारण के लिए मांगपत्र सौंपा।  
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक बीएसए दफ्तर में एकत्रित हुए। इसके बाद शिक्षकों का हुजूम जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तक पहुंचा, जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्य ही करेगा। इसके अलावा अन्य कार्य नहीं करेगा। कहा कि प्रदेश के चार लाख शिक्षक इस आदेश का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष देवेश वाजपेयी ने कहा कि शिक्षक मूल कार्य शिक्षण ही करेगा। अगर दबाव बनाया गया तो इस मामले में आर-पार की लड़ाई होगी। जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक से ज्यादा कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार दूसरा कोई नहीं है। इसलिए प्रशासन सबसे ज्यादा गैरशैक्षणिक कार्य शिक्षकों से ही करवाता है। इस मौके पर नरमन कुमार, प्रशांत आहूजा, अर्चना श्रीवास्तव, प्रेमलता शुक्ला, अर्चना तिवारी, ईशपाल सिंह, मुनीश मिश्रा, सरताज अली, नवेंदु मिश्रा, अरुण भदौरिया, नफीस अहमद, राजकमल आर्य, विकास मिश्र, केके सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, आदेश सिंह, अरविंद सिंह, शिवकिशोर मिश्र, आनंद बिहारी वाजपेयी आनंद गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed