फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   merrige

पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

Wed, 04 Feb 2015 11:57 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Wed, 04 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
merrige
क्षेत्र के एक गांव में हुई पंचायत ने रेप के आरोपी को पीड़िता से निकाह करने का फरमान सुनाया है। दोनों पक्षों के हामी भरने के बाद फैसले को बाकायदा स्टांप पेपर पर लिखा गया है। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है। मामले में पुलिस खामोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सकरापुर के युवक का दूसरे गांव की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवक लड़की के गांव पहुंचा और रात में वहीं के एक सेलर पर लेट गया। रात में लड़की वहां पहुंची तो पीछे से परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर सेलर स्वामी का पुत्र, प्रेमी युवक और लड़की को पकड़ लिया गया। प्रेमी युवक किसी तरह मौके से भाग निकला। मंगलवार को लड़की के पिता ने युवक पर पुत्री के साथ दुराचार का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सेलर स्वामी के पुत्र को पकड़ लाई, लेकिन दुराचार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

युवक की तरफ से कई लोग मामले को निपटाने में जुट गए। बुधवार को पुवायां कस्बे में दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत की गई। पंचायत ने फरमान सुनाया कि आरोपी युवक पीड़िता से नौ फरवरी को निकाह करेगा। दोनों पक्षों के हामी भरने के बाद फैसले को स्टांप पर लिखा गया। बुधवार दोपहर एक नेता के फोन पर सेलर स्वामी के पुत्र को भी थाने से छोड़ दिया गया। क्षेत्र में पंचायत के इस फैसले की व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ की मिली थी सूचना
लड़की के छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था। समझौता होने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed