फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mercury rolled due to dense fog and cold wave

Shahjahanpur News: घने कोहरे और शीतलहर से लुढ़का पारा

Sat, 04 Feb 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
mercury rolled due to dense fog and cold wave
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक चली शीतलहर के असर से रात में सर्दी और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 0.2 डिग्री घटकर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह देर तक घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता घटकर बमुश्किल 10 मीटर रह गई। इससे जनजीवन में ठहराव आ गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से अधिकतम तापमान भी 0.5 डिग्री घटकर 19.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार को भी सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सर्दी बृहस्पतिवार रात से ही बढ़ने लगी थी, लेकिन आधी रात के बाद से हवा की गति धीमी पड़ी और कोहरा बढ़ने लगा। सुबह पौ फटने पर कोहरा कम रहा, लेकिन सूर्योदय के बाद कोहरे की परत और गाढ़ी होने लगी। सुबह आठ बजे तक कोहरा घना होकर बूंदों की तरह टपकने लगा। कोहरा से हवा में नमी 100 प्रतिशत होने से सर्द हवा ठिठुरन और गलन का अहसास कराने लगी।
विज्ञापन

कोहरा से सामान्य जनजीवन ठहरने के साथ सड़कों पर यातायात भी प्रभावित रहा। सुबह सात बजे से नौ बजे के बाद तक प्रमुख मार्गों पर वाहनों का चलना कठिन हो गया। लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर सड़कों पर डिवाइडर लाइन देखते हुए धीमी रफ्तार से चले। इसके बावजूद जहां कोहरा ज्यादा घना मिला, वहां ब्रेक लेने पड़ गए। लखनऊ-दिल्ली हाईवे समेत पुवायां, निगोही, जलालाबाद से जुड़े राजमार्गों पर दस बजे के बाद तक वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। बाद में भी कोहरा का असर बना रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब में वृद्धि नहीं होने से शनिवार को भी सुबह से दोपहर तक कोहरा के प्रकोप बना रहने और तापमान में गिरावट जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed