{"_id":"577bd0a74f1c1b5f1b7f99ce","slug":"megha-lashed-waterlogging-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे मेघा, शहर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे मेघा, शहर में जलभराव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मानसूनी मेघ सोमवार आधी रात के बाद से जमकर बरसे। मंगलवार सुबह तक हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार देर रात से सुबह तक रिकार्ड 73.2 मिमी बारिश हुई। इसकी वजह से रात में तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस गिर गया। इधर, बारिश से टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान, रोडवेज स्टेशन, पुराने एसपी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बक्सरिया आदि शहर के कई निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। बरेली मोड़ पर साउथ सिटी कालोनी में स्थित खांटू श्याम मंदिर परिसर में करीब दो फिट पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हुई। मंदिर की देखभाल से जुड़े श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अशोक अग्रवाल के अनुसार बरसात के दौरान मंदिर में जलभराव की समस्या अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने पर इसके समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया। उधर, रोजा की आदर्शनगर कालोनी का नाला चोक होने से वहां भी वॉटर लॉकिंग की समस्या खड़ी हो गई। युकां लोकसभा क्षेत्र के सचिव रवि केथवार, संतोष गुप्ता, विकास गुप्ता, रामऔतार गौतम, कमलेश अवस्थी आदि ने डीएम के नाम ज्ञापन देकर नाला का निकास ठीक कराए जाने की गुहार की है।
विज्ञापन