फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   meeting in police station

चौक कोतवाली में व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
meeting in police station
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली परिसर में कोतवाल को समस्याएं बताते उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से जुड़े बरेली मोड़ से लेकर घंटाघर तक के बाजारों के व्यापारियों ने रविवार को चौक कोतवाली में बैठक की। इसमें कारोबारियों से आए दिन हो रहीं आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस से सुरक्षा की मांग की और बाजारों में चौकसी बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम और जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ की पहल पर हुई बैठक में बाजारों में वाहन पार्किंग की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने अजीजगंज के ट्रांसपोर्टर संजय कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन की मंडी बाजार इकाई के अध्यक्ष आसिफ खां और सरताज खां, व्यापारी नेता बाथम, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, विजय सक्सेना, सतीश गुप्ता, राजीव खन्ना, महावीर खंडेलवाल, अभिषेक गुप्ता, राजीव सिंह, यशपाल सिंह, मुश्ताक अली, सतीश सिंह, मोहित प्रजापति, राजेश सारस्वत आदि ने समस्याएं रखीं। कोतवाल हरपाल सिंह बालियान ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed