{"_id":"5e14d1138ebc3e87f440d42d","slug":"medical-store-raid-shahjahanpur-news-bly391124745","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट में मेडिकल स्टोर पर छापा, चार लाख की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट में मेडिकल स्टोर पर छापा, चार लाख की दवाएं जब्त
विज्ञापन
चार लाख की जब्त दवाओं के साथ दवा व्यापारी के बेटे और कर्मचारी को हिरासत में लिया गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
कांट (शाहजहांपुर)। कांट कस्बे में बरेली मंडल के औषधि आयुक्त ने टीम के साथ एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर करीब चार लाख रुपये कीमत की दवाएं कब्जे में लीं हैं। मामले में मेडिकल स्टोर मालिक के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर मालिक के बेटे और उनके तीन नौकरों को हिरासत में लिया है।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे औषधि आयुक्त संजय कुमार, बरेली ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार, उर्मिला वर्मा, शाहजहांपुर ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु, पीलीभीत ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी, बदायूं ड्रग इंस्पेक्टर नवनीत कुमार केे साथ कांट पहुंचे और यहां मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी देवेश चतुर्वेदी के चतुर्वेदी मेडिकल स्टोर पर पूरी टीम के साथ छापा मार दिया। अचानक टीम के पहुंचने पर दवा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद हो गए। चतुर्वेदी के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान टीम ने आक्सीटोसिन इंजेक्शन, डामाडाल इंजेक्शन, अल्प्राजोलाम टेबलेट, टिटनेस वैक्सीन, कोडिनयुक्त सीरप आदि कब्जे में ले लिए। वहीं मेडिकल स्टोर मालिक के बेटे विट्टू और नौकर नरेंद्र कुमार, अंकित, अरविंद को हिरासत में ले लिया। औषधि आयुक्त ने बताया कि इंजेक्शन फ्रिज में दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेट पर रखे जाने चाहिए। सामान्य तापमान में गुणवत्ता खत्म हो जाती है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई दवाओं की कीमत करीब चार लाख रुपये है। आठ दवाओं के सेंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कांट पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु की ओर से एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद की गईं दवाओं के बिल नहीं थे, नशीली दवाओं का कारोबार करते हुए पाए जाने पर एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
व्यापारी के बेटे को छुड़वाने में लगे रहे लोग
दवा व्यापारी का बेटा विट्टू मुरादाबाद में लैब टेक्निीशियन की पढ़ाई कर रहा है। बतातें हैं कि वह दो दिन पहले छुट्टी पर आया था। वह दुकान पर खाना देने गया था, तभी टीम ने छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। लोग विट्टू को छुड़वाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन बात नहीं बनी।