{"_id":"57d300154f1c1bb4613176bc","slug":"medical-services-effected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की हड़ताल से चरमाईं स्वास्थ्य सेवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की हड़ताल से चरमाईं स्वास्थ्य सेवाएं
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल से चरमाईं स्वास्थ्य सेवाएं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का तीसरे दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। इनकी हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। सीएचसी और पीएचसी में गर्भवती महिलाओं का प्रसव नहीं कराया गया।
तीसरे दिन जिला अस्पताल में एसएनसीयू और एनआरसी सेंटर कार्यरत कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया। धरना स्थल पर फार्मेसिस्ट धीरेंद्र यादव ने कहा कि संघर्ष अंतिम चरण में धैर्य बनाए रखें। सचिव डॉ. जीशान खां ने कहा कि हमारी स्टेट कमेटी के मेंबर डॉ. रविंद्र सिंह भूख हड़ताल से हालत बिगड़ गई है। डॉ. पारस गुप्ता ने कहा कि जब तक सरकार लिखित में नहीं देती तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। आशा संघ की अध्यक्ष कमलतजीत कौर ने कहा कि आशा बहन का नहीं करेगी, जब तक गिरजा बहन अनशन पर हैं। धरने में केके शर्मा, अनूप वर्मा, शमसुद्दीन, हरिओम, अभिषेक, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।