{"_id":"e3d97d33ef599fd75fc1877fcf9b5a87","slug":"mdm-official-school-task-force-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम टास्कफोर्स ने सरकारी स्कूल देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम टास्कफोर्स ने सरकारी स्कूल देखे
जलालाबाद।
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम टास्क फोर्स के अधिकारियों के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारियों नेे तहसील क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बनने वाले मध्यान्ह भोजन की असलियत जानने को सभी स्कूलों में एक साथ जांच पड़ताल की। इस दौरान जहां कई स्कूल बंद मिले, तो वहीं कई जगहों पर एमडीएम नहीं बना पाया गया। निरीक्षण रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रामकिशोर से मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भट्टा मड़ैया के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले, जबकि इसी ब्लाक के गांव वानगांव के प्राथमिक स्कूल व जूनियर स्कूल बंद मिले। इसके अलावा गांव पहरूआ में मिड डे मील नहीं बनता पाया गया। जलालाबाद ब्लाक के गांव चौखुटिया तथा रघुनाथपुर के स्कूलों में भी मिड डे मील नहीं बनता पाया गया। परौर क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल तथा अल्हागंज के गांव चौरसिया में भी मिड डे मील नहीं बनता मिला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दी, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियो को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण क्षेत्र के 150 से अधिक स्कूलों में किया गया।