फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MBBS seats will increase three -fold in two years

दो साल में एमबीबीएस की तीन गुना सीटें बढ़ेंगी

Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
MBBS seats will increase three -fold in two years
दो साल में एमबीबीएस की तीन गुना सीटें बढ़ेंगी
ददरौल ब्लॉक  में जलालाबाद रोड के पास औद्योगिक क्षेत्र से सटे अजीजपुर जिगनेरा गांव में 24.84 एकड़ भूभाग पर 195.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूपी के 14वें राजकीय मेडिकल कॉलेज का शनिवार को बटन दबाकर शिलान्यास करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शीघ्र ही और चार नए राजकीय मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास किये जाने की घोषणा की। ये बस्ती, बहराइच, फैजाबाद और फिरोजाबाद में होंगे। इनमें से हरेक के लिए प्रदेश सरकार जमीन मुहैया कराएगी और केंद्र सरकार करीब 190 करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री राधेश्याम सिंह और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप पांडेय ने कहा कि सूबे में अगले दो साल में एमबीबीएस की सीटें तीन गुना बढ़ जाएंगी। अभी यह दो गुना हैं। वर्ष 2012 में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1140 थी जो कि अब 1840 हो गई है और अगले दो साल में यह 3040 हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार यूपी की सेहत का ध्यान रखे। अगर यूपी बीमार हुआ तो समझ लीजिए कि पूरा देश बीमार हो गया। यूपी से ही देश का बहुत कुछ तय होता है। विकास के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार का दिल बड़ा होना चाहिए। प्रदेश के आंकड़े बेहतर होंगे तो देश के आंकड़े भी बेहतर होंगे। समाजवादी विकास के मुद्दे पर राजनीति को दूर रखते हैं और उसी क्रम में ही केंद्र की योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों को सपा सरकार जमीन मुहैया करा रही है। सूबे में 26 साल बाद पहली बार नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के समय में सातवां राजकीय मेडिकल कॉलेज खुला। बीते चार साल में छह नए राजकीय मेडिकल कॉलेज खुले और 11 निर्माणाधीन हैं एवं अगले दो साल में प्रदेश में 23 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। उन्होंने शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए और जमीन अधिगृहीत करने की बात कही ताकि भविष्य में इसके विस्तारीकरण में दिक्कत न हो। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मौजूदा सरकार ने स्वास्थ्य के दृष्टि से कई पहल किए जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। देश में 70 मेडिकल कॉलेजों को सुपरस्पेशियलिटी वाला बनाया गया है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मातृ-शिशु मृत्यु दर, पांच वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु दर, टिटनेस से बच्चों की मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। इसमें प्रदेश सरकारों का सहयोग मिला है और प्रदेश सरकारों से अपेक्षा है कि मिशन में मिली धनराशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजवाते रहें ताकि और धनराशि दी जाए। शिलान्यास कार्यक्रम में मंच पर सूबे के वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, सांसद कृष्णा राज, भाजपा विधानमंडल दल नेता सुरेश कुमार खन्ना, विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव रिंकू,विधायक शकुंतला देवी, शिक्षक विधायक संजय मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अनवर अली, उ.प्र. चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ. बीएम त्रिपाठी, उ. प्र. राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक आरके गोयल, कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीएम पुष्पा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed