फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maulana Mahmood Madani said Muslims should not leave patience

मौलाना महमूद मदनी बोले: सब्र के दामन को ना छोड़े मुसलमान, देश में आपसी भाईचारे को बढ़ाएं

Thu, 09 Jun 2022 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 02:01 PM IST
सार

मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि मुस्लिमों ने पहले भी देश के लिए कुर्बानी दी थी और वे आगे भी तैयार हैं। उन्होंने सभी से बच्चों को तालीम दिलाने पर जोर दिया। संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। 

विज्ञापन
Maulana Mahmood Madani said Muslims should not leave patience
मौलाना महमूद असद मदनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में जमीयतुल उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का मंगलवार शाम को स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके मदनी ने सभी से देश में आपसी भाईचारे को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। इसके बाद वह मोहम्मदी के रसूलपुर गांव के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


शाम करीब छह बजे आए मौलाना महमूद मदनी का उत्तर प्रदेश के नायब सदर सैयद मोहम्मद नोमान ने स्वागत किया। इस बीच मदनी ने मुल्क के हालात पर स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए सभी से भाईचारे का विस्तार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नफरत वाले माहौल के मद्देनजर मुस्लिमों को सब्र का दामन नहीं छोड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed