{"_id":"61d9afa68c7b3a077c0c00ae","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव के साथ 24 घंटे से कमरे में बंद था पति, बाहर निकलने पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, शव के साथ 24 घंटे से कमरे में बंद था पति, बाहर निकलने पर कही ये बात
Sat, 08 Jan 2022 09:07 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:07 PM IST
सार
शाहजहांपुर के एक गांव में 25 वर्षीय महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। उसका पति भी इसी कमरे में मिला। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के गांव टकेली में मुकेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी नीरज देवी का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। मुकेश भी इसी कमरे में मिला। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़कर शव को निकाला। मुकेश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुकेश ने बताया कि गांव के ही दो लोग, गोला का एक युवक और रुद्रपुर का एक युवक उसके साथ रुद्रपुर में कारखाने में काम करते थे। चारों लोग शुक्रवार दोपहर उसके घर आए थे और उन्होंने ही नीरज देवी को गला दबाकर मार डाला है। उसने अपनी जान बचाने के लिए कमरे में बंद कर लिया था।
विज्ञापन
वह शुक्रवार दोपहर से कमरे में बंद है। पुलिस ने नीरज देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नीरज देवी के पिता अमर सिंह ने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन