फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Markets become accessible toilet

बाजारों में बनेंगे सुलभ शौचालय

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
व्यापार संगठनों की मांग पर नगरपालिका परिषद ने शहर के मुख्य बाजारों मेें सुलभ शौचालय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में नवागत जिलाधिकारी पुष्पा सिंह को नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने तैयारियों का ब्यौरा दिया। डीएम ने मानसून के मद्देनजर शहर के नाले-नालियों की तली झाड़ सफाई जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। व्यापार बंधु की पिछली बैठक में विभिन्न संगठनों ने शहर के बाजारों में दुकानदारों समेत आम लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनवाने की मांग की थी। गत कार्यवाही की पुष्टि के दौरान इस मांग का संज्ञान लेते हुए डीएम ने प्रगति जाननी चाही। इस पर ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बाजारों में सुलभ शौचालय बनवाने के लिए 11 स्थान चिह्नित करके निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने नगरपालिका स्तर से निर्माणाधीन व्यवसायिक कांप्लेक्स की दुकानों का आवंटन खुली नीलामी से कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर लखनऊ दिशा की ट्रेनों को दो नंबर प्लेटफार्म पर लिए जाने की समस्या रखी। इस पर रेलवे के प्रतिनिधि ने बताया कि एक नंबर प्लेटफार्म की लाइन का पश्चिमी केबिन के पास वाला मोड़ खत्म करके लाइन को सीधा किया जा रहा है। व्यापारी नेता नाजिम खां ने रात में होने वाली बिजली कटौती पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। इस मामले में डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन विवेक पटेल को पिछले दो दिन में हुई बिजली कटौती और सप्लाई के विवरण सहित उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने का निर्देश दिया। वाणिज्य कर उपायुक्त रमेश कुमार वैश्य ने बताया कि नए कार्यालय भवन के लिए शहर में जमीन देखी जा रही है। बैंक से संबंधित समस्याओं की जवाबदेही के लिए कोई विभागीय अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करके अगली बैठक में लीड बैंक अधिकारी को तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे, बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता जेएन वाजपेयी, सीओ सिटी आदेश त्यागी, व्यापारी नेता उमेश चंद्र पाठक, सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, नीरज गुप्ता आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed