फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Marital close, the market buzzing Suhaginon

करवाचौथ करीब, सुहागिनों से बाजार गुलजार

Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Marital close, the market buzzing Suhaginon
बाजारों में रौनक नजर आने से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी है। वजह है करवाचौथ का करीब आता त्योहार। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले इस त्योहार की तैयारियों के  क्रम में सुहागिनों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी शुरू कर दी है। कॉस्मेटिक से लेकर ज्वैलरी की दुकान पर बजट के अनुसार अपनी मनपसंद के जेवरों की खरीददारी की जा रही है। पहली बार इस उपवास को रखने वाली सुहागिनें ज्यादा उत्साहित हैं। वह श्रंगार सामग्री खरीदने में विशेष रुचि दिखा रही हैं। यही वजह है कि करवाचौथ निकट आते ही बाजार में रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन


किस चीज की हो रही ज्यादा खरीददारी
सुहागिनें ड्रेस मैचिंग के आधार पर कॉस्मेटिक आइटम में आईलाइनर, लिपस्टिक, नेल पालिस के साथ फेस पाउडर और सिंदूर आदि खरीदने पर ध्यान दे रही हैं। ज्वैलरी मार्केट में व्हाईट गोल्ड ईयर रिंग, पेंडेंट और रिंग की डिमांड बढ़ गई है। हाथों पर मेंहदी रचाने के लिए मेंहदी कोन की मांग भी खूब हो गई है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी मार्केट में भी बूम नजर आई।
विज्ञापन


नए उत्पाद भी बाजर में
कॉस्मेटिक विक्रेताओं के मुताबिक करवाचौथ को देखते हुए परफ्यूम के साथ डीओ, डायरी का गिफ्ट पैक, धारावाहिक की मशहूर कलाकारों के पहने जाने वाली डिजाइन की साड़ियां जैसे नए आइटम आए हैं। हालांकि विगत वर्ष की तरह डेकोरेटेड थाल और ‘करवाÓ गायब हैं, लेकिन ‘मिट्टी के करवेÓ और करवाचौथ के कैलेंडरों की बिक्री जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी-कंगन और साड़ी विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले
सजने-संवरने के लिए महिलाओं को अपने मेकअप और ड्रेसप का खासा ख्याल है। ऐसे में चूड़ी और कंगन के अलावा साड़ी विक्रेताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। इन आइटमों में खास तौर से लाल एवं मैरून रंग महिलाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 80 से लेकर 900 रुपये तक के नग, कुंदन और मोती जड़ित कंगन सेट खूब बिक रहे हैं। उधर, साड़ियों में भी स्टोन, नग और कुंदन वर्क की साड़ियां और लाइटवेट लहंगे पसंद किए जा रहे हैं। इस त्योहार पर खूबसूरत कंगन और साड़ी पहनने के लिए इन्हें खरीदने से महिलाएं किसी तरह का गुरेज नहीं कर रहीं।

महंगाई की मार से बिक्री प्रभावित
कॉस्मेटिक आइटमों पर इस बार महंगाई की मार है। महिलाएं हालांकि खरीददारी में गुरेज नहीं कर रहीं मगर अपनी पाकेट को देखते हुए आइटमों की मात्रा में कमी कर रहीं हैं। मसलन, बड़ी और नामी कंपनियों की नेल पालिश या आईलाइनर, मश्कारा और फेस पाउडर के बड़े पैक के स्थान पर वह इन आइटमों के छोटे पैक खरीद रहीं हैं। इसी तरह फेस, मसाज क्रीम और लिपस्टिक आदि के लिए भी वह यही सूझबूझ अमल में ला रही हैं। हालांकि आम दिनों की अपेक्षा दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है।


ब्यूटी पार्लर पर भी है भीड़
नगर के ब्यूटी पार्लर पर भी भीड़ बढ़ गई है। कारण है कि सुहागिनें करवा चौथ के दिन खास तरह से सजना, संवरना चाहती हैं। यहां महिलाएं सबसे ज्यादा आईब्रो सेट कराने के लिए आ रही हैं। कई महिलाएं चेहरे की ब्लीचिंग, फेशियल आदि भी करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed