फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Many remember Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev

बहुत याद आए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव

Mon, 23 Mar 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 23 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many remember Bhagat Singh, Rajguru, Sukhdev
 शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू बग्गा ने अमर शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी गौरवगाथा सुनाकर भावपूर्ण स्मरण किया। कहा, देश भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे वीरों की कुर्बानी कभी नहीं भुला पाएगा। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, संदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, दलीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, प्रखर शर्मा, गंभीर, सचिन, आकाश, लविश बग्गा, सहजदीप सिंह, जनमीत, राजवीर गुप्ता आदि ने भी अमर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन

गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल में भगत सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरमीत कौर समेत स्टाफ के सदस्यों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास एवं शहीद सम्मान संकल्प समिति के कार्यक्रम में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर सभी ने हमजापुर निगोही चौराहा पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की मांग की। कार्यक्रम में न्यास के राज्य प्रभारी अशित पाठक, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, रानू शर्मा, अक्षय अवस्थी, संतोष शर्मा, आरडी झा आदि ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed