{"_id":"576049534f1c1b4a2511b993","slug":"manipulating-teenager-returning-home-with-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई लेकर घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई लेकर घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम गांव के बाहर दो यवुकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी के भाई की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के भाई ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब थी। रविवार की शाम को वह शहर से दवाई लेकर घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के दिनेश और रंजीत ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भतीजा मौके पर पहुंच गया। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना सदर बाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मकान मालिक ने किराएदार के साथ की छेेड़छाड़
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के साथ उसके मकान मालिक घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने थाना सदर बाजार में मामले की तहरीर दी है। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति शहर के बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीते सात जून को रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर में अकेली थी, तभी उनका मकान मालिक आया और उसके पति के बारे में पूछने लगा। उसने बताया कि पति घर पर नहीं है तो वह अंदर घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने कपड़ेे फाड़ दिए। उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। वह मकान मालिक के डर से थाने नहीं आ पाई। पति के आने के बाद वह थाने में तहरीर देने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।