{"_id":"58a73a014f1c1b931ad84d66","slug":"manager-revel-son-was-celebrating-with-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था प्रबंधक पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था प्रबंधक पुत्र
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज के अन्दर शिक्षिका के साथ रंगरलियां मनाते प्रबंधक पुत्र को उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा लिया। विरोध करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कस्बे के प्राइवेट कालेज परिसर में ही प्रबंधक रहते हैं। परीक्षा के दौरान वह रहने की अलग वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते है। प्रबंधक पुत्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति के कालेज में ही पढ़ने वाली छात्रा से संबंध हो गए। पढ़ाई पूरी होने के बाद प्रबंधक पुत्र ने उसे अपने स्कूल में शिक्षक की नौकरी पर रख लिया। संबंधों की जानकारी होने पर पति का विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह जीने से नीचे उतर रही थी, तभी उसकी नजर अपने पति और शिक्षिका पर पड़ गई। दोनों कालेज परिसर में ही रंगरेलियां मना रहे थे। पति के साथ शिक्षिका को देखकर उसने विरोध किया तो पति ने अपनी गलती का अहसास करने के बजाय गाली-गलौज करते उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने कालेज से भाग कर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि इससे पहले भी विरोध करने पर उसे तीन बार जान से मारने की कोशिश की गई। महिला ने बताया कि उसके पति के शिक्षिका के साथ काफी दिन से अवैध संबंध हैं। इस कारण पति उसके साथ मारपीट किया करते हैं। इससे पहले भी उसने अपने पति को विद्यालय में शिक्षिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन