फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Manager revel son was celebrating with teacher

शिक्षिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था प्रबंधक पुत्र

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कालेज के अन्दर शिक्षिका के साथ रंगरलियां मनाते प्रबंधक पुत्र को उसकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा लिया। विरोध करने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ  एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कस्बे के प्राइवेट कालेज परिसर में ही प्रबंधक रहते हैं। परीक्षा के दौरान वह रहने की अलग वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते है। प्रबंधक पुत्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति के कालेज में ही पढ़ने वाली छात्रा से संबंध हो गए। पढ़ाई पूरी होने के बाद प्रबंधक पुत्र ने उसे अपने स्कूल में शिक्षक की नौकरी पर रख लिया। संबंधों की जानकारी होने पर पति का विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। महिला ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह जीने से नीचे उतर रही थी, तभी उसकी नजर अपने पति और शिक्षिका पर पड़ गई। दोनों कालेज परिसर में ही रंगरेलियां मना रहे थे। पति के साथ शिक्षिका को देखकर उसने विरोध किया तो पति ने अपनी गलती का अहसास करने के बजाय गाली-गलौज करते उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने कालेज से भाग कर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि इससे पहले भी विरोध करने पर उसे तीन बार जान से मारने की कोशिश की गई। महिला ने बताया कि उसके पति के शिक्षिका के साथ काफी दिन से अवैध संबंध हैं। इस कारण पति उसके साथ मारपीट किया करते हैं। इससे पहले भी उसने अपने पति को विद्यालय में शिक्षिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed