फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man dies and 15 injured in tractor-trolley and pickup clash in shahjahanpur

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की भीषण टक्कर, मजदूर की मौत, 15 लोग घायल

Tue, 11 Jun 2024 02:04 PM IST
Shahjahanpur Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 02:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। निगोही-पुवायां रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। 15 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
man dies and 15 injured in tractor-trolley and pickup clash in shahjahanpur
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही-पुवायां रोड पर ईंट भट्ठे के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे मजदूर की मौत हो गई। वहीं पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

  
पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के चठिया गांव के रहने वाले लोग आठ महीने पहले ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए गोंडा गए थे। सोमवार रात वे लोग गोंडा से गांव के लिए चले थे। वहीं निगोही के टिकरी चौकी क्षेत्र के एक भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। ट्रैक्टर पर मजदूर बैठे थे। 
विज्ञापन


चार लोगों की मौत से गांव में मातम: सेल्फी ली, रील बनाई... और फिर दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे निगोही-पुवायां रोड पर कबीरपुर गांव के पास बाबू अली के ईंट भट्ठे के सामने पिकअप की टक्कर ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार अनूप कुमार (28) निवासी टिकरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र, उत्तम घायल हो गए। 

पिकअप में बैठे रजनीश, पिंकी देवी, आशा देवी, चंद्रपाल, रेशमा देवी,  मानवेंद्र, फूला देवी, रोशनलाल, भानमती, चन्द्रसेन, विशाल, राधिका घायल हो गए। पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से भाग गए। घायलों को निगोही सीएचसी लाया गया है। वहीं अनूप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी मां नीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed