{"_id":"6211494c290c826eca781ae3","slug":"man-death-in-road-accident-shahjahanpur-news-bly475996735","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खुटार थाने में खड़ा ट्रक।
- फोटो : KHUTAR
खुटार। साले की शादी में शामिल होकर बाइक से वापस घर आ रहे खुटार के गांव इटौआ निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार की शुक्रवार रात एक बजे खुटार पूरनपुर हाईवे पर गांव कुइयां मोड़ के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवेंद्र कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव कलीनगर में अपने साले की बारात में शामिल होने गए थे। शुक्रवार रात वह बाइक से वापस घर जा रहा था। रात लगभग एक बजे खुटार में पूरनपुर हाईवे पर गांव कुइयां मोड़ के पास खुटार की ओर से जा रहे ट्रक से देवेंद्र की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में देवेंद्र की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेने के बाद देवेंद्र के परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी। देवेंद्र हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को थाने लाकर खड़ा करा दिया गया। शनिवार को देवेंद्र कुमार के भाई सुनील कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। देवेंद्र की मौत से उनकी पत्नी खुशबू, दो वर्षीय पुत्री बिट्टू, तीन वर्षीय एक पुत्र, मां रामबेटी और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।