फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Make loyal sector workers in charge '

‘वफादार कार्यकर्ताओं को बनाएं सेक्टर प्रभारी’

Sun, 19 Apr 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 19 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
"Make loyal sector workers in charge '
समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं सांगठनिक मामलों के जिला प्रभारी बुद्घ सिंह यादव ने रविवार को यहां आकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन-2017 की कामयाबी के लिए सक्रियता का पाठ पढ़ाया। सपा कार्यालय पर विधानसभा, ब्लॉक और नगर इकाई के अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने पार्टीजनों को हवा-हवाई दावे करने के बजाय जनता के बीच पैंठ बनाने और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता बढ़ाने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने ‘नेताजी’ की नसीहतें दोहराते हुए कहा कि चुनाव सिर पर आ गया है। एक साल से कम समय बचा है और इसमें बहुत सारे काम करने हैं। इनमें सबसे अहम काम है जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताना। इसके लिए कोरे दावे करने के बजाय जमीनी स्तर पर काम करना होगा। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रमुख पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कम से कम 20-20 ऐसे कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटियां गठित करें जिनकी पहचान उनके कामों से झलकती हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 बूथों को मिलाकर बनाए जाने वाले सेक्टर के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति में भी पार्टी केप्रति वफादार और सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं को वरीयता दें जिससे कि आम कार्यकर्ताओं में तरक्की की उम्मीद जगे और वे समर्पण भाव से काम करने को प्रेरित हों। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला प्रभारी यादव ने सपा सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमारी सरकार काम करने में आगे रही और सभी चुनावी वायदे पूरे किए, लेकिन प्रचार में पिछड़ गए। बूथ कमेटियां इसी कमी की भरपाई करेंगी। जिले में प्रेस क्लब भवन के लिए धनराशि स्वीकृति नहीं होने का उल्लेख करने पर जिला प्रभारी ने शासन स्तर से मदद कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभ में जिला प्रभारी का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार सगत किया। आफाक अली उर्फ बच्चन के संचालन में हुई बैठक में जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा केप्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, कपिल सिंह, डॉ. नवनीत यादव, श्यामजी शुक्ला, ओमकार सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed