फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maize weighed after warning of protests farmers question procurement system in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: धरना प्रदर्शन की चेतावनी के बाद तौली गई मक्का, किसानों ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

Sun, 19 Jul 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

वायां के सरकारी खरीद केंद्र पर मक्का की तौल में अनियमितता सामने आई है। किसान यूनियन के विरोध के बाद पहले रिजेक्ट की गई मक्का की तौल की गई। किसान नेताओं ने खरीद प्रक्रिया की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Maize weighed after warning of protests farmers question procurement system in Shahjahanpur
किसानों ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां में सरकारी खरीद केंद्र पर मक्का की तौल नहीं होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन की चेतावनी दी। इसके बाद जिस मक्का को पहले रिजेक्ट घोषित कर रजिस्टर में दर्ज कर दिया गया था, उसी मक्का की बाद में तौल कर ली गई। इसे लेकर किसान नेताओं ने खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


गांव दिउरिया गुटैया निवासी किसान कश्मीर सिंह चार दिन पहले ट्रॉली भर मक्का लेकर मंडी स्थित आरएफसी प्रथम खरीद केंद्र पहुंचे थे। किसान का आरोप है कि केंद्र पर उनसे 2400 रुपये प्रति क्विंटल के सरकारी समर्थन मूल्य के बजाय 1850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्का बेचने के लिए कहा गया। जब उन्होंने कम कीमत पर फसल बेचने से इनकार किया तो गुणवत्ता का हवाला देते हुए उनकी मक्का की तौल करने से मना कर दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

किसानों ने किया था विरोध प्रदर्शन 
किसान का कहना है कि बाद में उनकी मक्का को रिजेक्ट घोषित कर रजिस्टर में भी दर्ज कर दिया गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर 17 जुलाई की शाम भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तराई क्षेत्र उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह खिंडा, तरविंदर सिंह मोमी और जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव खरीद केंद्र पहुंचे। केंद्र प्रभारी के मौजूद न मिलने पर किसानों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र के बाहर नारेबाजी की, प्रतीकात्मक रूप से मक्का जलाया और धरने पर बैठ गए। साथ ही पुतला दहन की चेतावनी भी दी।

किसान नेताओं का आरोप है कि विरोध-प्रदर्शन के दबाव के बाद पहले रिजेक्ट की गई मक्का की तौल कर ली गई। उनका कहना है कि यदि मक्का मानक के अनुरूप थी तो पहले तौल क्यों नहीं की गई और यदि गुणवत्ता खराब थी तो बाद में उसे कैसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने खरीद केंद्रों की कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed