फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahua reader built in BSP cadre camp

महुआ पाठक में बना बसपा का कैडर कैंप

Wed, 26 Aug 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 26 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahua reader built in BSP cadre camp
तिलहर विधानसभा में बुधवार को 30 और 31 सेक्टरों की मीटिंग हुई, जिसमें गांव महुआ पाठक को कैडर कैंप बनाने की घोषणा की गई। इसके साथ 23 बूथों से पांच-पांच कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

मीटिंग के मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र जाटव ने कैडर देते हुए कहा कि बसपा सरकार में किसानों का भी सम्मान था और चीनी मिलें चलने के साथ समय से भुगतान होता था। सपा सरकार में धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी किसानों को समय से भुगतान नहीं मिलता और चीनी मिल भी नहीं चल पाती हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था के मामले में बसपा सरकार की सराहना होती है। इसके साथ ही सपा सरकार में पुलिस भर्ती में मैनपुरी, ऐटा और इटावा जिलों के 41 हजार लोग भर्ती किए गए। वहीं 71 जिलों में मात्र तीन हजार लोगों को भर्ती किया गया। उन्होंने मोदी सरकार की भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने पदाधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि 30 दिवाली गांव और 31 बड़ागांव सेक्टर में जिसका बूथ जितेगा वही पार्टी का बड़ा नेता होगा। जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने हर बूथ के पदाधिकारियों की हाजिरी लेते हुए उनके काम की समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने 2012 के विधानसभा के चुनाव में बसपा को जिताकर पार्टी का हौसला बढ़ाया है। कार्यक्रम में जोन कोऑडिनेटर दिनेश कुमार, मंडल कोऑडिनेटर खेमकरन लाल गौतम, रामलड़ैते कनौजिया, राजी गौतम, जदुवीर गौतम, जिला महासचिव महेश सागर, शकील खां, रामरक्षपाल, रामकांत गौतम, नरेश राठौर, दिनेश गौतम, नवीउल्ला आदि ने संबोधन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने सभी का आभार जताया और कैंप का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed