{"_id":"570fd6744f1c1b043b4a6adc","slug":"mahagauri-mother-goddess-worshiped-in-pavilions","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंडपों में हुई माता महागौरी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंडपों में हुई माता महागौरी की आराधना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
देवी मंडपों में हुई माता महागौरी की आराधना
वासंती नवरात्र की महाअष्टमी पर मां दुर्गा के भक्तों ने घरों और मंदिरों में स्थापित मंडपों में मां महागौरी का आवाहन कर उनकी विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों और घरों में हवन पूजन कर कन्या भोज भी कराया गया।
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने देवी मां के आठवें स्वरूप माता महागौरी की स्तुति की। उपवास में चले महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने श्री दुर्गा सप्तसती का पाठकर मां भगवती की आरती की और प्रसाद अर्पित कर मनौती मांगी। कई भक्तों ने अष्टमी पर ही हवन पूजन कर व्रतों का परायण कर लिया। हवन पूजन के बाद उन्होंने कन्या भोज कराकर दान-दक्षिणा दी और उनका आशीर्वाद लिया। जो भक्त पूरे नवरात्र उपवास नहीं रख पाते हैं उन्होंने अष्टमी का उपवास रखकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रही।