फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahadanion by donating 46 units

महादानियों ने किया 46 यूनिट रक्तदान

Tue, 14 Jun 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mahadanion by donating 46 units
महादानियों ने किया 46 यूनिट रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के सभी वर्गों ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और महादान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम पुष्पा सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया और स्वैच्छिक महादान को पहुंचे लोगों का अभिनंदन किया। शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचकर स्वत: ही रक्तदान करने वालों में एसपी डॉ. मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, बीएसए राकेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह और सहायक लेखाधिकारी प्रेमपाल सिंह शामिल थे। दोपहर बाद तक कुल 46 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर के उद्घाटन समारोह में डीएम पुष्पा सिंह ने 109 बार रक्तदान कर चुके सिविल इंजीनियर रमाकांत अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि एक रक्तदान से तीन लोगों को जीवनदान मिलता है। रक्तदान के लिए शारीरिक और चिकित्सकीय तौर पर सक्षम लोग बेझिझक अधिकृत ब्लड बैंक पर ही रक्तदान करें ताकि जरूरतमंदों की जान बचाने में दान दिए गए रक्त का सदुपयोग हो। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। एसपी डॉ. मनोज कुमार और सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने समय - समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराकर ब्लड बैंक को रक्त मुहैया कराने पर तिलहर शुगर मिल प्रबंधन, रिलायंस पावर प्लांट (रोजा) प्रबंधन, लायंस क्लब सहेली, जेसीआई शाहजहांपुर, उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के मिश्रा गुट और कंछल गुट पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। शिविर का संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने किया। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केशव स्वामी, वेद प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, नितेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, नाजिम खां आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


इन्होंने किया महादान
नारायण दास अग्रवाल, अनुज श्रीवास्तव, उवैैस हसन खां, राजीव खन्ना. अमित गर्ग, अमित कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेेठ, राजपाल कश्यप, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष कुमार, विजय बहादुर सिन्हा, पीके शर्र्मा, कुलदीप सिंह दुआ, डॉ. लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार राठौर, एसपी डॉ. मनोज कुमार, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, धर्मपाल रैना, राघव गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राकेश चंद्रा, राकेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, सोहन शुक्ला, अतुल रस्तोगी, मयंक गर्ग, अभिषेक सेठ, यश अग्रवाल, रितेश बियानी, विक्रांत गौतम, राबिन गुप्ता, नरेंद्र कुमार त्यागी, निकिता शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, सरिता त्यागी, बबिता त्यागी, नीरा त्यागी, सौरभ मिश्रा, नेहा पांडेय, अमृत सिंह, मीनू पांडेय, पुष्कर सिंह, विनय कुमार सिंह, नीरज तिवारी और सुरेश पाल सिंह यादव। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed