फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   maha shivratri

महाशिवरात्रि महोत्सव का रुद्राभिषेक के साथ समापन

Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
maha shivratri
शाहजहांपुर के श्री रुद्र बालाजी धाम मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव में शिव पार्वती विवाह की कथा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। श्रीरुद्र बालाजी धाम मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का बृहस्पतिवार को सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

पं. कान्हा कृष्ण शुक्ला की देखरेख में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भूतभावन भगवान सदाशिव का आवाहन कर पाद्य, अर्घ, आचमन, स्नान दूध, दही, घी, शहद, शक्कर एवं पंचामृत से स्नान कराकर वस्त्र धारण कराए। यज्ञोपवीत धारण कराया, सुंदर त्रिपुंड बनाकर भस्म से लेपित किया।
भगवान भोलेनाथ को विवाह के लिए दूल्हे रूप में सजाकर शृंगार किया। शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, फल, मिष्ठान, मेवा आदि चढ़ाकर तांबूल खिलाया और दक्षिणा भेंट की फिर आरती उतार कर सभी भक्तों ने अपने, देश व जगत के कल्याण की प्रार्थना की। कथा व्यास पंडित अंकुर शुक्ल (ब्रजराज दासजी) ने भगवान भोलेनाथ की कथा सुनाई। इस मौके पर डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अग्निहोत्री, डॉ. गौरी अवस्थी, वर्तिका, अलका अरोड़ा, अंशिका, पं. श्रवण शास्त्री, हेमंत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोलेनाथ मंदिर पर शिव संध्या का आयोजन
शाहजहांपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर की भारद्वाज कालोनी में बाबा भोलेनाथ मंदिर पर शिव संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने संगीत की सुर लहरियों के बीच भजन पेश कर लोगों को भक्ति की मंदाकिनी में डुबो दिया। इस मौके पर डा. डीएस माथुर, निरंकार सक्सेना, ध्रुव सक्सेना, आशीष जौहरी, डा. युक्ति माथुर, कुलदीप दीपक, अतुल श्रीवास्तव. मोगली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परमात्मा हैं कल्याणकारी: योगेश
शाहजहांपुर। आर्य समाज के बोधोत्सव कार्यक्रम में आचार्य योगेश आर्य ने कहा कि वेद ही ईश्वरीय पुस्तक है। आचार्य चंदन मित्र ने ईश्वर के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा कल्याणकारी और दुखहर्ता हैं। इससे पूर्व हवन में समाज के लोगों ने आहूति दी। इस मौके पर विवेक गुप्ता, धर्मेंद्र, मीना गुप्ता, लक्ष्मी आर्या, कृष्ण कुमार सक्सेना, भुवनेश आर्य, नरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

परमपिता शिव हैं कल्याणकारी: शास्त्री
तिलहर। आर्य समाज में ऋषि बोधोत्सव पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में आचार्य त्रातादेव शास्त्री ने कहा कि परमपिता परमात्मा कल्याणकारी और सुखदाता हैं। इसलिए उनका नाम शिव है। उन्होंने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को शिवरात्रि पर्व पर सच्चे शिव का बोध हुआ था। सुनीत बाबू आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने नारी शिक्षा, गो संवर्धन समेत समाज सुधार के कई कार्य किए। इस मौके पर वीरेंद्र आर्य, जितेंद्र आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, वेदप्रकाश आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य, दासी राम आर्य, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed