फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Maha Shivratri celebration

भगवान शिव का जलाभिषेक करने शिवालय में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri celebration
शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर रुद्ध बालाजी धाम मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करते श्रद्धालु। सं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। शहर के शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते शिवभक्त मंदिरों में जाकर पूजन नहीं कर पाए थे, लेकिन इस साल प्रशासन ने मंदिरों को खोलने की अनुमति दी। इससे भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा बनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया में प्राचीन शिव मंदिर के साथ ही पुवायां रोड स्थित शिव त्रिलोकी नाथ धाम आदि में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की और भोले बाबा को बेलपत्र, फूल, धतूरा, धूप आदि चढ़ाया। जल, दूध, घी, दही से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन

पटना देवकली मंदिर में लगी लंबी कतारें
बाराकला कलान में स्थित पटना देव कली शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस मंदिर को दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली भी कहा जाता है, जहां पर उन्होंने कई बरस तक तपस्या करने के बाद संजीवनी विद्या प्राप्त की थी। यहां श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए शिव मंदिर के प्रांगण में नल लगवाते हैं। दिल्ली, हरियाणा, बदायूं, बरेली, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, पीलीभीत आदि जिलों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव गोगेपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रात दो बजे से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। दोपहर तक मंदिर में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही। शिव मंदिर करीब 400 वर्ष पूर्व पुराना है।
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
जलालाबाद। जलालाबाद में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर संस्थान की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मोहल्ला ब्रह्मनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर से बैंड बाजे के साथ निकली शोभायात्रा सदर बाजार, कपड़ा मंडी रोड, कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे होकर वापस मंदिर पर पहुंचकर संपंन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों के अलावा नृत्य करती राधा कृष्ण की झांकी खूब सराही गई। इस मौके पर महंत योगेंद्र पांडेय, विमल गुप्ता, गिरिजेश कटियार, अजय शंकर दीक्षित, ओमकार वर्मा, प्रशांत सक्सेना, विपिन सिंह छोटू, विवेक कटियार, महेश ओमर आदि शामिल रहे। कोतवाल जसवीर सिंह के साथ पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।

इधर, क्षेत्र के शिव मंदिरों में बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे। तमाम भक्तों ने घरों पर ही भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भगवान परशुराम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में देर शाम तक पूजन चलता रहा। नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भगवान परशुराम मंदिर समेत कई मंदिरों पर शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। दियूरा के शिव मंदिर, भैंसटा के शिव मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ। गांव ढकियाइन स्थित मां रेणुका देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया।

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करती महिला श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करती महिला श्रद्धालु। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed