फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Magistrate sector arrived before the vote: DM

मतदान से पहले पहुंचें सेक्टर मजिस्ट्रेट: डीएम

Wed, 28 Oct 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जलालाबाद तहसील क्षेत्र के विकास खंडों में चौथे और अंतिम चरण में होने वाले मतदान को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने राज्य निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए मतदान त्रुटिरहित तरीके से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चौथे चरण के मतदान के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। उनके साथ जिले के अन्य अधिकारी भी भारी पुलिस बल के लगातार भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि मतदान शुरू होने के नियत समय सुबह सात बजे से पहले अपने क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। वहां जाकर नियत समय पर मतदान शुरू कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि मतदान पार्टियों की रवानगी इस तरह करें कि सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित बूथों पर बुधवार को दोपहर दो बजे तक पहुंच जाएं। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगकर पार्टियां तैयार करानी होंगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि जिस वार्ड का जो मतपत्र है, पीठासीन अधिकारी उसी वार्ड का मतपत्र संबंधित मतदाता को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे वाहन और अन्य जो भी सामान ले जाना है, उसे तत्काल प्राप्त कर लें। पुलिसलाइन से फोर्स के साथ वायरलेस हैंडसेट प्राप्त करके हैंड सेट के संचालन की प्रक्रिया भी समझ लें। आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट उसी थाने को अपनी समस्या नोट कराएंगे, जिस थाने में उनका सेक्टर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed