फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Magic tree crashed into the driver's death

मैजिक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Mon, 23 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Magic tree crashed into the driver's death
accident - फोटो : graphic
जलालाबाद रोड पर गांव जराबन के पास शनिवार की देर रात चालक को नींद का झोंका आने मैजिक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक की मौत हो गई। मैजिक में सवार सवारियां मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया है। हरदोई के हरिपालपुर निवासी वीरू उर्फ चंदन पुत्र पप्पू शर्मा अपनी खुद की मैजिक चलाता था। बीते बृहस्पतिवार को बुकिंग पर वीरू हरिपालपुर के 10-12 लोगों को मैजिक से टनकपुर मेें मां पूर्णागिरी के दर्शन कराने गया था। रात में वापस लौटते समय जलालाबाद रोड पर गांव जराबन के पास वीरू को अचानक नींद का झोंका आ गया। जिससे मैजिक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। वीरू मैजिक के दरवाजे में फंसकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में वीरू को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया। मैजिक के सवार लोगों को मामूली चोटें आई। कांट पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग अपने घर चले गए। हादसे की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही रात में उसके परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed