फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Madrasa Board: 92.61 percent students passed

मदरसा बोर्डः 92.61 प्रतिशत छात्र-छात्राएं हुए उत्तीर्ण

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 92.61 percent students passed
शाहजहांपुर में मदरसा नुरुल हुदा में उत्तीर्ण होने पर खुशी मनातीं छात्राएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ से संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल व फाजिल के परीक्षा परिणाम में जिले के मदरसों के छात्र-छात्राओं ने परचम बुलंद कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 92.61 प्रतिशत रहा। फाजिल में 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बुधवार को मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होने का जश्न मनाया।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड ने मंगलवार शाम को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया था। जिले में मदरसों में वेबसाइट की रफ्तार धीमी होने के कारण रिजल्ट नहीं देखा जा सका। बुधवार को तकनीकी कमी दूर होने के बाद छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आउट हुआ। सेकेंडरी में पंजीकृत 537 में 462 छात्र पास हुए हैं। सीनियर सेकेंडरी में 208 में 205 छात्रों ने बाजी मारी। कामिल में पंजीकृत 287 में 283 छात्र पास हुए हैं। इसी तरह फाजिल में 77 विद्यार्थियों में सभी पास हो गए हैं। परीक्षा में पास होने के बाद छात्र-छात्राओं ने मदरसे में जश्न मनाया। उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

82 विद्यार्थी हुए फेल
अप्रैल महीने में हुई परीक्षा के लिए फातिमा शरियत कॉलेज, जामिया फातिमा, मदरसा फैज-ए-आम, मदरसा नुरुल हुदा, मदरसा एनुल इल्म और मदरसा रहमानिया को सेंटर बनाया गया था। परीक्षा में आलिया स्तर के 50 मदरसों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा में खूब सख्ती रही। इसके चलते सेकेंडरी में 75, सीनियर सेकेंडरी में तीन, कामिल में चार विद्यार्थी फेल हो गए। पंजीकृत 1027 में 82 छात्र-छात्राओं को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजा जानकर में चमके मदरसा नुरुल हुदा के बच्चे
शाहजहांपुर। मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा का प्रदर्शन शानदार रहा। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के परीक्षाफल में मदरसे का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेकेंडरी में छात्र से शहयान ने 74 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। नाजिया ने 73 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और नूर फातिमा व शाहिदा परवीन ने 72 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। सीनियर सेकेंडरी में मोहम्मद गुफ रान अली 80 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, मोहम्मद मुस्लिम और मोहम्मद हुजैफा ने 79 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed